Windows Taskbar क्या है? कैसे Customize करे?

हेल्लो दोस्तों आज हम बात करेंगे Windows में उपस्थित Taskbar के बारे में  जिसमे हम जानेंगे टास्कबार से जुडी कई तरह के जानकारियों को जैसे-टास्कबार को Hide करना, टास्कबार को Left-Right करना और भी तमाम प्रकार के  जानकारियों के बारे में, यदि आप भी Taskbar से सम्बंधित जानकारियों को जानना चाहते है तो आप हमारे इस पोस्ट को पढ़े 





टास्कबार क्या है? What is Taskbar in Hindi?

टास्कबार Windows का एक ऐसा टूल है जिसके माध्यम से हम अपने कंप्यूटर के डेस्कटॉप पर चल रहे प्रोग्रामों को टास्कबार में देख सकते है जो की एक लम्बी आयताकार पट्टी की तरह होता है जो की डेस्कटॉप बैकग्राउंड के हलके कलर में हाईलाइट रहता है तथा Windows से जुड़े Notification को टास्कबार में बहुत ही आसानी से देख सकते है 





टास्कबार से क्या-क्या कर सकते है?

टास्कबार के मदद से कई ऐसे कार्य है जिसको हम बहुत ही आसानी से कर सकते है जिनमे से कुछ कार्यों का विवरण हम आपको बता रहे है 
  • टास्कबार के माध्यम से हम अपने कंप्यूटर में चल रहे किसी एक प्रोग्राम से दुसरे प्रोग्राम पर जा सकते है जिस प्रोग्राम को हम ज्यादा प्रयोग करते है या जिसे बार-बार खोलने की आवश्यकता पड़ती है उसे हम टास्क बार में Pin कर सकते है और यदि कोई ऐसा प्रोग्राम Pin हो गया है जिसकी हमें जरूरत नहीं पड़ती उसे हम Unpin करके हटा सकते है
  • डेस्कटॉप के बाए और कोने में स्टार्ट बटन स्थित होता है जिसके मदद से हम किसी भी प्रोग्राम या सर्विस को बहुत ही आसानी से Open कर सकते है 
  • डेस्कटॉप के दाहिने ओर बॉटम में हमें Notification एरिया देखने को मिल जाता है जिसमे हम इन्टरनेट Connectivity, मीडिया वॉल्यूम,Date and Time तथा कंप्यूटर Issue से सम्बंधित Notification को हम देख सकते है 
  • डेस्कटॉप के दाहिने ओर बॉटम में हमें Notification एरिया के बगल कोने में हमें एक आप्शन और दिखाई देता है जिसको हम Show Desktop कहते है इसका प्रयोग तब किया जाता है जैसे की मान लो हम किसी प्रोग्राम पर काम कर रहे होते है और हमें डेस्कटॉप पर जाना है तो हमें Show Desktop वाले आप्शन पर क्लिक करेंगे और हमारा प्रोग्राम Minimize हो जायेगा 

टास्कबार को Customize कैसे करते है ?

टास्कबार को Customize करने के लिए सबसे पहले हमें टास्कबार यानि Highlighted आयताकार पट्टी पर माउस से राईट बटन क्लिक करना है उसके बाद हमें Properties वाले आप्शन पर क्लिक करना है जैस की नीचे चित्र में दर्शाया गया है 
Taskbar ko kaise Costumize karte hai
चित्र संख्या 1


Properties वाले आप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक Window खुलकर आयेगी जिसमे 03 तरह मुख्य बटन के रूप में आप्शन दिखाई देंगे  जिसके मदद से हम टास्कबार में Customization कर सकते है 
टास्कबार क्या है
चित्र संख्या 2
उपरोक्त चित्र में 03 तरह के आप्शन दिखयी दे रहे है:-

Taskbar Customization

जो हमारा पहला आप्शन है वो है टास्कबार का, इसके अन्तर्गत हम टास्कबार को लॉक-अनलॉक कर सकते है यदि हम टास्कबार को अनलॉक कर देते है तो टास्कबार छोटा या बड़ा करने का आप्शन आ जायेगा जिसको आप माउस के मदद से ड्रैग करके कम ज्यादा कर सकते है

अब जो हमारा दूसरा आप्शन टास्कबार के अंतर्गत आता है वो है टास्कबार को Hide करने के लिए, यदि हम Auto Hide the Taskbar वाले आप्शन पर टिक करके Apply पर क्लिक करते है तो हमारा टास्कबार Hide हो जायेगा जब हम अपने माउस के कर्सर को टास्कबार के तरफ ले जायेंगे तो हमें टास्कबार दिखाई देगा 
Taskbar Customization
Auto Hide taskbar



अब जो तीसरा आप्शन है उसके मदद से हम टास्कबार में शो कर रहे प्रोग्राम के आइकन या जो भी प्रोग्राम पिन है उसके आइकॉन को छोटा कर सकते है इसके लिए हमें Use small icon वाले आप्शन पर टिक करके Apply वाले बटन पर क्लिक कर देना है जैसे ही आप Apply वाले बटन पर क्लिक करेंगे तो आप देखेंगे की टास्कबार में जो भी प्रोग्राम के आइकॉन दिख रहे है उनका साइज़ छोटा हो चूका है 

Taskbar को Bottom से कैसे Move करे?

दोस्तों आपने देखा होगा की हमारा टास्कबार का जो Default Location है वो Bottom में होता है इसे हम अपने अनुसार Left, Right एवं Top में Move कर सकते है टास्कबार को Move करने के लिए हमें टास्कबार के अंतर्गत Taskbar Location on Screen आप्शन के सामने Show हो रहे Drop down मेनू में आप उस आप्शन को सलेक्ट करे जिस Location पर आप अपने टास्कबार को सेट करना चाहते है जैसे की मान लीजिये की हमें अपने टास्कबार को बॉटम से लेफ्ट साइड में  सेट करना है तो हम  Drop down मेनू में Left वाले आप्शन को सलेक्ट करंगे फिर उसके बाद हम Apply पर क्लिक करेंगे अब आप देखेंगे की टास्कबार लेफ्ट साइड में Move हो चूका है 


Taskbar को Bottom से कैसे Move करे?
Move Taskbar


Combine Taskbar 

अब हमारा अगला आप्शन है टास्कबार बटन का जिसमे हम टास्कबार में शो हो रहे प्रोग्रामो को एक दुसरे से जोड़ सकते है जिसे हम Combine टास्कबार भी कह सकते है  जिससे टास्कबार के सभी प्रोग्राम एक दुसरे से जुड़े रहेंगे और पूरे टास्कबार के पट्टी में फैले रहेंगे यदि आप भी अपने टास्क बार का इस तरह से लुक देना चाहते है तो आपको Taskbar Button के सामने वाले Drop Down मेनू वाले आप्शन पर अपने अनुसार के आप्शन को सलेक्ट करके अपने टास्कबार का लुक बदल सकते है 


Combine Taskbar
Combine Taskbar



Taskbar Notification Area Customization

Taskbar Notification area में हमें जो भी Notification दिख रहे है उसका Customization कर सकते है जैसे हमें Notification area में Network, Volume जैसी Notification को हाईड करके किसी दुसरे Notification दिखा सकते है इसके लिए आप Notification Area के अंतर्गत Customize वाले आप्शन पर क्लिक करना है फिर उसके बाद आप उस प्रोग्राम के सामने वाले Drop Down मेनू को सलेक्ट करे जिसका notification आप हाईड या Show करना चाहते है यदि आप notification को हाईड करना चाहते है तो आप Hide icon and Notification वाले आप्शन को सलेक्ट करे या अगर आप notification को show करना चाहते है तो Show Icon and Notification वाले आप्शन को सलेक्ट करके Apply पर क्लिक करना है फिर आप देखेंगे की आपके Notification एरिया में Customization हो चूका है 

Taskbar Notification Area Customization
Notification Area Customization


निष्कर्ष

दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से हमने जाना की टास्कबार क्या होता है एवं टास्कबार को कैसे Customize कर सकते है यदि आपको टास्कबार से सम्बंधित कोई भी प्रश्न हो तो आप हमें Comment करके पूछ सकते है 

Comments

Archive

Contact Form

Send